आज इंटरनेशनल वर्ल्ड म्यूजियम डे के मौके पर जयपुर समेत प्रदेश के सभी म्यूजियम में आज टूरिस्ट को फ्री एंट्री रहेगी।

जयपुर के आमेर महल, हवामहल, अल्बर्ट हॉल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ फोर्ट में फ्री एंट्री दी जाएगी। इसके साथ सुबह से ही पर्यटकों का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में ‘क्रूसेडर्स फॉर कल्चर’ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जंतर-मंतर में ज्योतिषविदों की ओर से जंतर-मंतर के यंत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जबकि शाम 7 बजे आकाश दर्शन कराया जाएगा।

आमेर महल
हवामहल
अल्बर्ट हॉल
जंतर-मंतर

1977 में हुई थी इस दिन की शुरुआत

बता दें कि सबसे पहले इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ म्यूजियम ने 1977 में म्यूजियम डे मनाने की शुरुआत की थी। इसका मूल उद्देश्य संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1983 में इस विषय पर एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद से ही हर साल 18 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम डे मनाया जाता है। 1992 में अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम परिषद के निर्णय के मुताबिक इस हर साल एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत हुई थी। इस साल की थीम शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *