पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की मदद से आप आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।

इस पर फिलहाल 6.70% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 42 हजार रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं।

5 साल तक 1 हजार महीने निवेश करने पर बन जाएगा 70 हजार का फंड
इंडिया पोस्ट की RD में अगर आप 1 हजार रुपए प्रति महीने की रकम इन्वेस्ट करते हैं तो 6.5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मैच्योर होने पर यह लगभग 70 हजार 989 रुपए हो जाएंगे।

RD में जमा पैसे पर ले सकते हैं लोन
RD पर लोन सुविधा भी मिलती है। यानी बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप बिना RD तुड़वाए इस पर लोन भी ले सकते है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज पर लोन मिलता है। पोस्‍ट ऑफिस की पांच साल वाली RD में अगर आप लगातार 12 किस्त जमा कर लेते हैं तो आप लोन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यानी ये सुविधा लेने के लिए आपको कम से कम एक साल लगातार रकम डिपॉजिट करनी होगी। एक साल बाद आप अपने अकाउंट में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं।

अगर आप RD पर लोन लेते हैं तो आपको लोन की रकम पर ब्‍याज 2% + RD खाते पर लागू ब्याज दर के रूप में लागू होगा। जैसे अभी RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में अगर आप अभी RD पर ब्याज लेते है तो आपको 8.7% सालाना की ब्याज दर पर लोन मिलेगा।

कोई भी व्यक्ति RD अकाउंट खोल सकता है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस के जरिए इसमें अकाउंट खोल सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें https://www.indiapost.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *